डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा सेवा कार्य निरंतर जारी

 

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा सेवा कार्य निरंतर जारी 

गंजाम (ओड़िसा)

उड़ीसा राज्य के गंजाम जिले में डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन ने सेवा कार्यों की श्रृंखला को जारी रखते हुए अस्पताल में मरीजों के बीच खाद्य सामग्री एवं फल वितरित किए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व गंजाम जिले के जिला प्रभारी सुकांत नायक ने किया और जिला के समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस सेवा कार्य के दौरान सुकांत नायक ने कहा, "डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुँचाना है। हमारी संस्थापक और पूरी टीम का प्रयास है कि जरूरतमंदों को हर संभव सहायता मिले।"

फाउंडेशन द्वारा की जा रही इस पहल की सभी ने सराहना की और यह उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस सेवा कार्य के माध्यम से डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन ने न केवल समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाया है, बल्कि एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है कि किस प्रकार सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। फाउंडेशन के इस सेवा कार्य से प्रेरित होकर अन्य संस्थाएँ भी समाज सेवा में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगी।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर अजित कुमार नायक(वर्तमान मे सदर अस्पताल छत्ररपुर , गंजाम, उड़ीसा के उपस्थिति डॉक्टर) , सुकांत नायक (जिला प्रभारी), राजेंद्र नाहक (लेखाकार), मेनका दलाल बहरा (ब्लॉक इंचार्ज छत्रपुर), उषा रानी पात्रा (NAC सुपरवाइजर छत्रपुर), दीपक कुमार नाहक (BI पुरुषोत्तमपुर), तोफान बहरा (ब्लॉक सुपरवाइजर पुरुसोत्तमपुर), अस्मिता मंडल (पंचायत इंचार्ज सुन्दरपुर), पुष्पाजलि सवाइन (पंचायत इंचार्ज पोदापादर) और संतोष कुमार मिश्रा (वार्ड इंचार्ज-7) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन